Wednesday, 4 April 2018

नेपाल को जोड़ने वाले राजमार्ग पर पुल धंसा: आवागमन बंद होने से सैकड़ों गाड़ियां फंसी

बहराइच: लखनऊ को नेपाल से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघरा नदी पर बने पुल का एक खम्बा धंस जाने के कारण वाहनो का आवागमन आज सुबह बंद कर दिया गया. लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एनके यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर बने घाघरा पुल की कोठी नम्बर छह की बेयरिंग खिसकने से पुल एक दिशा से लगभग 4 इंच नीचे खिसक गया. इस वजह से उस पर आवागमन बन्द कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि सुबह खम्बे के धंसते ही अलर्ट जारी कर पुल पर एक दिशा में आवागमन को रोका गया था लेकिन बाद खतरा भांपते हुए इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया. 

फिलहाल लखनऊ से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तकनीकी विशेषज्ञों ने पहुंच कर पुल की मरम्मत शुरू कर दी है.

मालूम हो कि बहराइच-बाराबंकी सीमा पर वर्ष 1984 में बना करीब एक किलोमीटर लम्बा पुल बेहद महत्वपूर्ण है. इस पर से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती जिलों और नेपाल के तमाम इलाकों से बाराबंकी और लखनऊ आने-जाने वाली हजारों गाड़ियां रोजाना गुजरती हैं.

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.