वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के उनके समकक्ष एमैनुएल मैक्रों अगले सप्ताह जब एक - दूसरे से मुलाकात करेंगे तो ईरान समझौते और सीरिया में स्थिति पर चर्चा करेंगे. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि मैक्रों तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार (23 अप्रैल) को यहां पहुंचेंगे. ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे. अधिकारी ने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर चर्चा करने की संभावना है. यह समझौता अमेरिका और अन्य विश्व शक्तियों तथा ईरान के बीच हुआ था.
ट्रंप ने परमाणु समझौते से बाहर निकलने की धमकी दी है और इस पर फैसला लेने के लिए 12 मई की समयसीमा तय की है. यह समझौता पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुआ था. अधिकारी ने कहा, ‘‘यह कहना मुश्किल है कि दोनों राष्ट्रपति किन बातों पर चर्चा करेंगे क्योंकि जनवरी में राष्ट्रपति के बयान के आधार पर उनके फैसला लेने से पहले मई के मध्य की समयसीमा तय की गई है.’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनियाभर में आतंकवाद से लड़ने के लिए फ्रांस के साथ मिलकर काम करता है. उन्होंने कहा कि ट्रंप और मैक्रों सीरिया में सात अप्रैल को रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के जवाब में संयुक्त अभियान पर भी चर्चा करेंगे. साथ ही वे सीरिया और पश्चिम एशिया से संबंधित सीमा मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. अधिकारी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मैक्रों की यात्रा में 23 अप्रैल को माउंट वर्नोन का दौरा और निजी कपल डिनर शामिल है.
Source:-Zeenews
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.