Thursday, 31 May 2018

बेल्जियम: कैदी द्वारा 4 लोगों की हत्या आतंकी घटना, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

ब्रसेल्स: बेल्जियम में फरलो पर रहने के दौरान एक कैदी ने चार लोगों की हत्या की. अभियोजकों ने गुरुवार (31 मई) को कहा कि उसने ये हत्याएं ‘आतंकवाद से प्रभावित’ होकर की और उसका इरादा और अधिक नुकसान पहुंचाने का था. अधिकारी उसके संभावित साथियों की तलाश कर रहे हैं. इस बीच इस्लामिक स्टेट समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. समाचार एजेंसी अमाक की वेबसाइट पर आईएस के एक बयान जारी किया है जिसमें कहा है कि दोषी ने लेज शहर में दो पुलिस अधिकारियों को चाकू घोंपा और उनकी ही हैंडगन से उनकी हत्या कर दी और वहां खड़े एक शख्स को भी मार दिया. बयान में यह भी कहा गया कि इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स ‘खलीफा का सैनिक’ था.

आईएस इसी किस्म के बयान देता है भले ही मारे गए संदिग्ध उस आतंकी संगठन से सीधे संबंधित हो या न हों. बेल्जियम के अधिकारियों को ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिससे साबित होता हो कि कैदी आईएस से संबंद्ध था या फिर उसके आदेश पर काम कर रहा था. आंतरिक मंत्री जान जामबोन ने कहा कि बेंजामिन हरमन ने कहा कि कैदी ने चौथे व्यक्ति की जान सोमवार (28 मई) रात को ली.

हरमन नाम के इस कैदी ने इस्लाम कबूल कर लिया था और स्थानीय अधिकारी उसे छोटे मोटे अपराध और ड्रग्स से जुड़े मामलों के सिलसिले में पहले से जानते भी थे. वारदात को अंजाम देने के कुछ ही समय बाद पुलिसकर्मियों ने उसे मार गिराया.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.