Thursday, 24 May 2018

US: जब फ्लोरिडा में बत्‍ती हुई गुल और जारी किया गया जॉम्‍बी (zombie) अलर्ट

न्‍यूयॉर्क: आपने जॉम्‍बी फिल्‍में तो देखी होंगी और उसमें इनको देखकर डर भी होंगे. अब सोचिए कि यदि असल जिंदगी में इस तरह का अलर्ट जारी हो जाए तो किसी का भी डरना स्‍वाभाविक है. अमेरिका में फ्लोरिडा सिटी के लेक वर्थ एरिया में लोगों को कमोबेश इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा. दरअसल पिछले दिनों यहां पर लोग लंबी बिजली कटौती की समस्‍या से जूझ रहे थे, तभी उनको परेशान करने वाली खबर उस वक्‍त आई जब जॉम्‍बी गतिविधियों की चेतावनी जारी की गई.

वहां के एक स्‍थानीय अखबार पाम बीच पोस्‍ट के मुताबिक इस तरह का मैसेज अलर्ट जारी किया गया कि अतिशय जॉम्‍बी गतिविधियों की वजह से बिजली की कटौती का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह का अलर्ट सात हजार स्‍थानीय लोगों तक पहुंचा. इस अलर्ट में कहा गया कि लेक वर्थ और टर्मिनस के लोगों को बिजली कटौती और जॉम्‍बी का यह अलर्ट भेजा जा रहा है. अतिशत जॉम्‍बी गतिविधियों के कारण 7380 लोगों को इसका सामना करना पड़ रहा है. इस कारण बिजली आने के संभावित समय के बारे में अभी अनिश्चितता है.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.