Showing posts with label Kate Middleton. Show all posts
Showing posts with label Kate Middleton. Show all posts

Tuesday, 24 April 2018

ब्रिटिश शाही परिवार में आया नन्हा राजकुमार, केट ने दिया बेटे को जन्म

लंदन: प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने एक बच्चे को जन्म दिया है. यह उनकी तीसरी संतान है, जो शाही गद्दी का पांचवां हकदार होगा. केंसिंग्टन पैलेस ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘शिशु का जन्म स्थानीय समय के अनुसार पूर्वाहन 11 बजकर एक मिनट पर हुआ. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का जन्म सेंट मैरी अस्पताल में सुबह 11 बजे हुआ, उसका वजन 3.8 किलो था. यह उनकी तीसरी संतान है.’’ पैलेस ने बताया कि जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. ‘ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज’ अपने बेटे के जन्म के वक्त मौजूद थे.

धानमंत्री थेरेसा मे ने ट्वीट कर दंपति को बधाई दी. उन्होंने कहा, "मैं उनके खुशहाल भविष्य की कामना करती हूं." बच्चे का जन्म प्रिंस हैरी व मेघन मर्केल के विंडसर में 19 मई को सेंट जार्ज चैपल में शाही के कुछ हफ्तों पहले हुआ है. प्रिंस विलियम व कैथरीन 29 अप्रैल को अपनी शादी की सातवीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं.

शिशु महारानी एलिजाबेथ का छठा प्रपौत्र है. विलियम (35) और केट (36) ने अप्रैल 2011 में शादी की थी. यह शिशु शाही गद्दी के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में पांचवें स्थान पर होगा. इस दौड़ में उसके आगे उसके दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम, भाई प्रिंस जार्ज और बड़ी बहन प्रिंसेस शैरलोट हैं. हालांकि, उसने अपने चाचा प्रिंस हैरी को एक स्थान नीचे छठे नंबर पर धकेल दिया है.


Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing