हांगकांग.ब्रिटेन द्वारा चीन को हांगकांग लौटाए जाने की 20वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित एक समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि हांगकांग पहले कभी इतना स्वतंत्र नहीं था, जितना आज है। साथ ही उन्होंने पेइचिंग शासन के लिए अनुचित चुनौतियां खड़ी किए जाने के खिलाफ आगाह भी किया। शी ने हांगकांग की नई नेता कैरी लाम के शपथ समारोह के बाद एक टेलीविजन संबोधन में यह बात कही। इसी दौरान बीजिंग समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पें भी हुईं।
समारोह में शी ने कहा कि चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के प्रभुत्व को किसी भी तरह का खतरा “सभी हदों के पार’ माना जाएगा और “वह पूरी तरह अनुचित’ होगा। चीनी राष्ट्रपति की यह प्रतिक्रिया युवा कार्यकर्ताओं के आत्मनिर्णय या हांगकांग के लिए पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करने के बाद आई है।
Source:-Bhaskar
View more about our services:-AWS Management service provider company