नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के लिए अगले 72 घंटे काफी अहम हैं. मॉनसून के पहुंचने से पहले ही यहां भयंकर बारिश का अनुमान जताया गया है. अगले तीन दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी के साथ लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है. आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश कहर बनकर टूट सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर के कई राज्यों में अगले 3 दिन यही हाल रह सकता है. दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने ताजा अपडेट में 13 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
क्या है IMD का ऑरेंज अलर्ट
मॉनसून के दौरान भारतीय मौसम विभाग अलग-अलग रंग में चेतावनी जारी करता है. इनमें एक होती है ऑरेंज चेतावनी. इस अलर्ट का मतलब है कि इन इलाकों में भयंकर बारिश होने की संभावना है. यहां रहने वालों को अपने स्तर पर तैयार रहना चाहिए. बारिश के दौरान या उसके बाद यहां के हालात बिगड़ सकते हैं. रेड अलर्ट में वार्निंग दी जाती है और एक्शन शुरू हो जाता है. वहीं, ऑरेंज अलर्ट की स्थिति में अलर्ट जारी किया जाता है कि उन इलाकों के लोग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें.
बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 की मौत, उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं
कहां पहुंचेगा मॉनसून
मॉनसून अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड को पूरी तरह से कवर कर लेगा. इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मॉनसून की एंट्री होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 से 2 जुलाई तक मॉनसून तकरीबन पूरे देश को कवर कर लेगा.
मॉनसून की धीमी रफ्तार, दिल्ली-NCR समेत जानिए कब-कहां पड़ेगी बारिश, कैसा रहेगा मौसम
कहां के लिए क्या है चेतावनी
28 जून- मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जून को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलाकों और जम्मू कश्मीर में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उड़ीसा, झारखंड और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है.
29 जून- मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून को उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी से भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलाकों और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
30 जून- IMD के अनुसार, 30 जून को उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, आसाम, मेघालय, हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों और केरल में भारी बारिश का अलर्ट है.
Source:-ZEENEWS
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.