मुंबई : एक तरफ पूरा उत्तर भारत गर्मी के प्रकोप से परेशान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई में शनिवार (23 जून) को बारिश हुई है. बारिश होने के बाद शहर के लोगों को ना सिर्फ गर्मी से राहत मिली है, बल्कि शहर का नजारा भी खूबसूरत हो गया है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आगामी दो तीन दिनों में मुंबई का मौसम ऐसा ही रहने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
बारिश के बाद भी नहीं दिखा जाम
सुबह बारिश के बाद मुंबई के कई इलाकों में वाटर लॉगिंग या ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है, लेकिन आज सुबह हुई बारिश के बाद शहर में ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिला. मुंबई की सभी सड़कें जाम मुक्त दिखीं. प्रशासन का कहना है कि बारिश के बाद भी जाम ना मिलने के पीछे वीकेंड एक कारण हो सकता है.
क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र होने से बनने से तेज बारिश की संभावन होती है। अब तक यह क्षेत्र कमजोर था,जिससे बारिश होने का अनुकूल वातावरण नहीं बन पा रहा था. विभाग का कहना है कि पश्चिम तटों पर हवा के कम दबाव का एक पट्टा निर्माण हो रहा है। समुद्र से आने वाली हवाओं की गति भी तेज है, जिससे मुंबई मॉनसून के फिर से सक्रीय होने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो रहा है।
बीएमसी हुई अलर्ट
मौसम विभाग के अगले दो दिनों में तेज बारिश की संभावनाओं के बाद नगर निगम भी अलर्ट हो गया है. बीएमसी ने सभी एजेसियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. बीएमसी की ओर से कहा गया है कि बारिश के बाद शहर में वाटर लॉगिंग की समस्या ना हो इसके लिए कर्मचारियों को पहले ही तैयारियां पूरी करने के लिए कहा गया है.
Source:-ZEENEWS
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.