Saturday, 16 June 2018

आजम खान ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- 'प्रधानमंत्री फिट है और देश अनफिट'

नई दिल्ली/रामपुर: समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज वाले वीडियो को लेकर तंज कसा है. आजम खान ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अमीरों की तरह एक्सरसाइज की है और देश की आवाम को उनकी गरीबी का अहसास कराया है. आजम खान ने दावा किया कि पीएम ने जिस तरह एक्सरसाइज की है अगर वैसी ही एक्सरसाइज देश के किसी भी गांव में की जाती है तो वो राजनीति से सन्यास ले लेंगे.

आजम खान ने जवान और पत्रकार की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं, कश्मीर में बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं और प्रधानमंत्री देश को दंड बैठक करवा रहे हैं. आजम खान ने कहा, 'सेना के जवान की हत्या, पत्रकार की हत्या, ईमानदार की हत्या, मजदूर की हत्या, छात्रा की हत्या सब पीछे रह गए. पहले फिटनेस टेस्ट करिए. उधर, जवान मारे जा रहे थे और देश के प्रधानमंत्री दंड-बैठक लगा रहे थे. प्रधानमंत्री फिट है और देश अनफिट है.'

दरअसल, बुधवार (13 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हम फिट तो इंडिया फिट' कैंपेन के तहत क्रिकेटर विराट कोहली का चैलेंज पूरा कर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो को लेकर ही एसपी नेता ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि कुछ समय अपनी फिटनेस को दीजिए. जो भी एक्सरसाइज आपको सही लगती हो, उन्हें करें और आप जीवन में अच्छा बदलाव देखेंगे.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.