Saturday, 16 June 2018

परिवार संग पूजा-अर्चना कर नए घर में शिफ्ट हुए अखिलेश, ट्वीट कर दी जानकारी

ई दिल्ली/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नए घर अंसल सिटी में शिफ्ट हो गए हैं. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ये जानकारी दी उन्होंने ट्विटर पर घर की तस्वीरे शेयर की, जिनमें वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकारी बंगला खाली करने के बाद अपने परिवार के साथ वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. ट्वीट के साथ अखिलेश ने दो फोटो भी शेयर की जिसमें वो अपने तीन बच्चों और पत्नी डिंपल के साथ सत्यनारायण भगवान की पूजा करते नजर आ रहे हैं.

ट्वीट कर क्या दी जानकारी
शुक्रवार (15 जून) को अपने ट्विटर अकाउंट से अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- 'आज गृह प्रवेश की पूजा भी हुई और सबके आशीर्वाद से नये घर में प्रवेश का शुभ-कार्य भी संपन्न हुआ'. तस्वीरों को देखकर अखिलेश यादव के ठाठ-बाठ का अंदाजा लगाया जा सकता है.

राज्य संपत्ति विभाग ने शुरू की जांच
सरकारी बंगले को छोड़ने के बाद भी अखिलेश यादव बंगले विवाद में घिर गए हैं. राज्यपाल के हस्ताक्षेप के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने खाली किए गए अखिलेश यादव के बंगले में हुई तोड़फोड़ की जांच शुरू कर दी है. विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सभी खाली किए गए बंगलों के रिकॉर्ड से मिलान करवाया जाएगा. सभी निर्माण और सामान आदि का ब्यौरा विभाग के पास मौजूद है. जांच में अगर कुछ गड़बड़ पाई गई, तो कार्रवाई की जाएगा.

टोटी लेकर सरकार को घेरा
बंगले को लेकर हो रहे विवाद के बीच अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो टोटी लेकर पहुंचे और सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार बताए कितनी टोटी गायब है, हम सब वापस कर देंगे. वहीं जब पत्रकारों ने उनसे टूट-फूट की बात कही, तो उन्होंने कहा कि जो मेरा सामान था, मैं वो ले गया. इसमें गलत क्या है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.