Showing posts with label motihari. Show all posts
Showing posts with label motihari. Show all posts

Wednesday, 11 April 2018

PM बोले- हफ्तेभर में बने 8.5 लाख टॉयलेट, सोशल मीडिया में उठे सवाल

पीएम नरेंद्र मोदी मोतिहारी में चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने अपने भाषण में कहा क‍ि बिहार देश को रास्ता दिखा रहा, नीतीश का काम सराहनीय है. साथ ही पीएम मोदी बोले कि पिछले एक हफ्ते में बिहार में 8 लाख 50 हजार से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया है. पीएम मोदी की यही बात लोगों को हजम नहीं हुई और सोशल मीड‍िया पर सवालों का दौर शुरू हो गया.

वहीं, व‍िपक्ष भी इस मामले में पीछे नहीं रहा. कांग्रेस के नेता संजय न‍िरुपम ने इस मामले पर ट्वीट किया. संजय के अनुसार इतनी संख्‍या में शौचालयों का निर्माण का दावा सच नहीं हो सकता और पीएम मोदी अपने कार्यकाल का अंत नजदीक आता देख झूठे दावे कर रहे हैं.

आपको बता दें क‍ि बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के सीईओ बालामुरुगण डी ने बताया है कि बिहार में 13 मार्च से लेकर 9 अप्रैल के बीच इन शौचालयों का निर्माण किया गया है. इस हिसाब से 8 लाख पचास हजार शौचालय एक हफ्ते में नहीं बल्कि 1 महीने में तैयार किए गए हैं. उनके मुताबिक बीते करीब डेढ़ बर्षों के दौरान की गई तैयारियों से ऐसा संभव हुआ. जिनमें राज-मिस्त्रियों की ट्रेनिंग से लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शामिल है.

साथ ही कई लोगों ने गुणा भाग कर भी मोदी के दावे को झूठा करार देने की कोश‍िश की. यूजर्स ने यह बात काफी वायरल की क‍ि 1 हफ्ते = 7 द‍िन, 1 दि‍न= 24 घंटे, 7 द‍िन= 168 घंटे, 1 घंटे= 60 म‍िनट ऐसे में 5059 टॉयलेट हर घंटे बनाए गए या 84.31 टॉयलेट प्रत‍ि मिनट के दर से बने.

अनुसार बिहार में अभी भी तकरीबन 43 फीसदी घरों में ही शौचालय उपलब्ध है. लगभग 1.09 करोड़ घरों में शौचालय नहीं है. वहीं पीएम के दावे के अनुसार यानी लगभग 4 प्रत‍िशत घरों के ल‍िए टॉयलेट का न‍िर्माण क‍िया गया. यानी अगर इसी स्‍पीड में बिहार में टॉयलेट का न‍िर्माण हुआ तो आने वाले 12 हफ्तों में पूरे ब‍िहार में एक भी घर ऐसा नहीं होगा जहां टॉयलेट न हो.

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 9 April 2018

LIVE: देश के पहले 12,000 HP वाले रेल इंजन को मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम नरेंद्र मोदी आज मोतिहारी में चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं. इस कार्यक्रम में करीब 20,000 स्वच्छाग्रही शिरकत कर रहे हैं.

LIVE UPDATES:

-पीएम मोदी सुबह 10 बजे विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे

-10:05 बजे: पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से मोतिहारी के लिए रवाना हुए

-11 बजे: पीएम मोदी मोतिहारी पहुंचे

-पीएम ने कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार स्थित गांधी बाल उद्यान में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

-पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी मौजूद हैं.

यह रहा है इतिहास

गौरतलब है कि साल 1917 में महात्मा गांधी ने चम्पारण में ही ब्रिटिश शासन का पहली बार विरोध करते हुए सत्याग्रह की शुरुआत की थी. किसानों से जबरन नील की खेती करने वाले अंग्रेजी शासन के आदेश के विरोध में यह सत्याग्रह शुरू हुआ था. किसानों को ब्रिटिश सरकार जबरन 15 प्रतिशत भू—भाग पर नील की खेती करने के लिए बाध्य कर रही थी, और 20 में से 3 कट्टे की फसल किसानों द्वारा यूरोपीय निलहों को देना होता था, जिसे तिनकठिया प्रथा कहा जाता था. 100 साल पूरा होने के मौके पर पिछले साल यानी 10 अप्रैल 2017 को चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह की शुरुआत की गई थी. अब इस समारोह का समापन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. इस कार्यक्रम का नाम दिया गया है ‘सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह.’

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing