नई दिल्ली/लखनऊ: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड से चर्चा में आए डॉ. कफील खान लखनऊ में डीजीपी ओपी सिंह से मिले. उन्होंने डीजीपी से अपने भाई को गोली मारने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की. डॉ. कफील ने आरोप लगाया सीओ प्रवीण सिंह और एसपी सिटी विनय कुमार की वजह उनके भाई को तीन घंटे तक इलाज नहीं मिला, क्योंकि जबदरस्ती मेडिकल कराने के चक्कर में उनके भाई को घुमाते रहे. साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने दावा किया था जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार लिया जाएगा. आपको बता दें कि घटना को चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है.
राहुल गांधी ने लिखी डॉ. कफील को चिट्ठी
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉक्टर कफील खान को चिट्ठी लिखी है. इस पत्र में उन्होंने उनके भाई काशिफ खान के स्वास्थय लाभ की कामना की. राहुल गांधी चिट्ठी में शासन प्रशासन की लापरवाही की जांच किए जाने की बात लिखी है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने शासन प्रशासन के कृत्य को दुर्भावनापूर्ण और हतोत्साहित करने वाला बताया. इसके साथ ही राहुल गांधी अपने पत्र में कफील खान के व्यवहार को शासन के कृत्य के खिलाफ प्रेरणा वाला बताया.
जमीनी विवाद से पुलिस जोड़ रही है तार
घटना के तार पुलिस जमीनी विवाद के साथ पैसों के लेन-देन से जोड़ रही है. कासिफ खान की दुश्मनी उनके दोस्त नौशाद आलम से चल रही थी. वहीं, एक अन्य साथी समीम से भी कासिफ के संबंध बेहद खराब हो चुके हैं. इसे लेकर डॉ. कफील के परिवार ने राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर के नौशाद आलम के ऊपर शहर के विभिन्न थानों में 9 आपराधिक मुकदमें दर्ज करा रखे हैं. जबकि कोतवाली इलाके के हट्ठी माता मंदिर के पास के रहने वाले समीम ने कासिफ खान के खिलाफ भी कोतवाली थाने में केस दर्ज करा रखा है. तीनों की दोस्ती अब जमीनी विवाद और पैसों की लेन-देन में दुश्मनी में तब्दील हो गई है. इन्हीं कड़ियों को जोड़कर पुलिस ये अंदेशा लगा रही है कि इसी दुश्मनी को लेकर कासिफ खान के ऊपर जानलेवा हमला कराया गया.
Source:-ZEENEWS
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.